कृमि मुक्ति दिवस 22 अगस्त 2025
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंटवाल में 22 अगस्त 2025 को कृमि मुक्ति मनाया गया | राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (National Deworming Day) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एक पहल है, जिसका उद्देश्य 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कृमि संक्रमण से मुक्त करना है । "कल की सुरक्षा, आज एक गोली" - यह प्रभावशाली नारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सार को दर्शाता है। यह अभियान की सक्रिय और निवारक प्रकृति पर ज़ोर देता है, और राष्ट्र के स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करने में एक कृमि मुक्ति गोली के दीर्घकालिक लाभों पर प्रकाश डालता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री मती शशिकला ,शारीरिक शिक्षक श्री मती गुलशन सैनी और सभी शिक्षको ने कृमि मुक्ति दिवस के बारे में छात्रों अवगत कराया | कृमि से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया | कृमि संक्रमण से बचने के लिए अध्यापको द्वारा छात्रों को समझाया गया की वे अच्छी स्वच्छता, विशेष रूप से खाने से पहले और शौच के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोये , फल-सब्जियों को धोकर खाये , साफ-सफाई का वातावरण बनाए रखे | नियमित रूप...