Posts

Image
 मेगा पीटीएम 31 अक्टूबर 2025   31 अक्टूबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊँटवाल में मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच आपसी संवाद को मजबूत करना है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन, उपस्थिति और समग्र विकास पर मिलकर कार्य किया जा सके।  इस दौरान शिक्षको ने विद्यार्थियों की अध्ययन प्रगति, परीक्षा परिणाम, लर्निंग आउटकम और आगामी शिक्षण योजनाओं की जानकारी अभिभावकों को दी । साथ ही अभिभावकों से सुझाव प्राप्त कर विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विचार किया जाएगा।  मेगा पीटीएम प्रखर राजस्थान अभियान 2.0 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य शिक्षा में जन भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर किया गया , जिससे विद्यालयों में एकता, सहयोग और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी प्रसारित हो सके। इसी दिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता जैसे वाद -विवाद , निबंध लेखन , चित्रकला ,पोस्टर-स्लोगन का आयोजन किया गया |    

स्वतंत्रता दिवस 2025

Image
 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंटवाल  79 वा स्वतंत्रता दिवस 2025  दिनांक 15 अगस्त 2025 को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी  विद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य  व समस्त  विद्यालय स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति और विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
  ब्लॉक स्तर प्रबल कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2025   पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलावडा , रामगढ़ (अलवर) में प्रबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे ब्लॉक की समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालय ने भाग लिया | प्रबल कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | भाषण प्रतियोगिता निर्धारित समय 7 मिनट टॉपिक  1.सोशल मीडिया  2. नई शिक्षा नीति 2020  आशुभाषण निर्धारित समय 3 मिनट टॉपिक  1. यदि मैं विधायक होता  2.यदि मैं शिक्षा मंत्री होता  3. मेरा आदर्श विद्यालय  4. विद्यार्थी की लोकतंत्र में भूमिका  5. जल प्रबंधन  हमारे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंटवाल की कक्षा 12 की छात्रा मोनी और कक्षा 10 का छात्र अभय ने प्रतियोगिता में भाग लिया | मोनी ने नई शिक्षा नीति 2020 और यदि मैं विधायक होता इन टॉपिक पर भाग लिया जिसमे मोनी ने महिला वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |
Image
  संभाग स्तरीय दिव्यांग खेल स्पर्धा 10 अक्टूबर 2025  10 अक्टूबर 2025 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में अलवर जिले के दिव्यांग बच्चो ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया | इस प्रतियोगिता में कबड्डी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मैडल प्राप्त किया | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंटवाल के मोहम्मद सैफ ने कबड्डी में भाग लिया | जिला अलवर टीम प्रभारी का प्रतिनिधित्व आरपी (विशेष शिक्षा ) रवि प्रजापत ने किया | अनोखे योद्धा (UNSTOPPABLE WARRIORS) कबड्डी टीम रामगढ 

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता

Image
 12 सितम्बर 2025 को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत रामगढ ब्लॉक ने 13 गोल्ड मैडल, 7 सिल्वर मैडल, 5 ब्रोंज मैडल सहित कुल 25 मैडल जीतकर ब्लॉक का नाम रोशन किया |   इस मौके पर सचिव जिला अलवर विधिक प्राराधिकरण मोहनलाल सोनी , अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी गजराज गौड़, मनोज शर्मा  एवं जिला समन्वयक संसा नीरज यादव ने बच्चो को सम्मानित किया|रामगढ  ब्लॉक की कबड्डी टीम मोहम्मद सैफ राउमावि ऊँटवाल प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल विजेता रही | बैडमिंटन में मोहम्मद सैफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल जीता | बोसीबाल खेल में मोहम्मद सैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मैडल जीता | रामगढ ब्लॉक से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे संभाग स्तर पर अलवर जिले की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगे | "विशेष बच्चे हमारे समाज के सितारे है, जो अपनी अद्वितीयता और प्रतिभा से हमे प्रेरित करते है | उनकी मुस्कान, उनकी हंसी और उनके प्यार से हमारा जीवन समृद्ध होता है " आइये हम सब मिलकर इन सितारों को पहचाने,उन्हें प्रोत्साहित करे...

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2025

Image
बेरेबास गाँव में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू : 36 टीमें दिखाएंगी दम, 13 सितम्बर तक चलेगा टूर्नामेंट पीईईओ ऊंटवाल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया बेरेबास में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बुधवार  दिनांक 10 सितम्बर 2025 को शुरू हुई | रामगढ़ SDM श्री अनिल कुमार मीना ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया |कार्यक्रम में CBEO श्री  विश्राम गोस्वामी और प्रधानाचार्य श्रीमती शशिकला उपस्थित रहीं | प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक चलेगी |उद्घाटन समारोह में गाँव के सरपंच,पीईईओ ऊंटवाल के स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे | प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 36 टीमें हिस्सा ले रही है |  खिलाडियों के प्रशिक्षण के लिए अनुभवी कोच नियुक्त किये गये है | प्रतियोगिता में लड़के और लडकियां दोनों भाग ले रहे है | इस  मौके पर एसडीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बच्चो को शिक्षा के साथ खेलो से जोड़ना है | खेल बच्चो का मानसिक तनाव कम करता है और फिसिकली फिट भी रखता है | इससे बच्चो में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढती है |

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंटवाल रामगढ़ अलवर शिक्षक दिवस

Image
 राजकीय उच्च माध्यमिक ऊंटवाल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । 5 सितंबर का दिन केवल तारीख नहीं यह गुरुओं के सम्मान का संदेश है कहीं। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती का उपहार बन गया शिक्षक दिवस ज्ञान का त्यौहार । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन से हुई। इस कार्यक्रम मे विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाई । शिक्षक वह दीपक है जो, जलकर खुद घुल जाते हैं, पर अंधेरे में हमें राह दिखा जाते हैं। किताबों के पन्नों से आगे का ज्ञान, जीवन का अर्थ समझाना ही उनका काम। आज के समय में शिक्षा का स्वरूप बदल रहा हैं- ऑनलाइन क्लासेज, नई तकनीक और बदलती सोच के साथ शिक्षक की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है । वे सिर्फ जानकारी नहीं देते, बल्कि हमें सोचने और समझने की शक्ति प्रदान करते हैं। प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने मिलकर छात्रों के कार्य की सराहना की और साथ ही साथ उन्हें अच्छा इंसान बनने, सही मार्ग में चलने का मार्गदर्शन भी दिया ।