जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2025
बेरेबास गाँव में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू: 36 टीमें दिखाएंगी दम, 13 सितम्बर तक चलेगा टूर्नामेंट
पीईईओ ऊंटवाल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया बेरेबास में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बुधवार दिनांक 10 सितम्बर 2025 को शुरू हुई | रामगढ़ SDM श्री अनिल कुमार मीना ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया |कार्यक्रम में CBEO श्री विश्राम गोस्वामी और प्रधानाचार्य श्रीमती शशिकला उपस्थित रहीं | प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक चलेगी |उद्घाटन समारोह में गाँव के सरपंच,पीईईओ ऊंटवाल के स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे |
प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 36 टीमें हिस्सा ले रही है | खिलाडियों के प्रशिक्षण के लिए अनुभवी कोच नियुक्त किये गये है | प्रतियोगिता में लड़के और लडकियां दोनों भाग ले रहे है | इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बच्चो को शिक्षा के साथ खेलो से जोड़ना है | खेल बच्चो का मानसिक तनाव कम करता है और फिसिकली फिट भी रखता है | इससे बच्चो में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढती है |






Comments
Post a Comment