राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंटवाल रामगढ़ अलवर शिक्षक दिवस

 राजकीय उच्च माध्यमिक ऊंटवाल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

5 सितंबर का दिन केवल तारीख नहीं यह गुरुओं के सम्मान का संदेश है कहीं।

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती का उपहार बन गया शिक्षक दिवस ज्ञान का त्यौहार ।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन से हुई। इस कार्यक्रम मे विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाई ।




शिक्षक वह दीपक है जो, जलकर खुद घुल जाते हैं,

पर अंधेरे में हमें राह दिखा जाते हैं।

किताबों के पन्नों से आगे का ज्ञान,

जीवन का अर्थ समझाना ही उनका काम।

आज के समय में शिक्षा का स्वरूप बदल रहा हैं- ऑनलाइन क्लासेज, नई तकनीक और बदलती सोच के साथ शिक्षक की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है ।

वे सिर्फ जानकारी नहीं देते, बल्कि हमें सोचने और समझने की शक्ति प्रदान करते हैं।

प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने मिलकर छात्रों के कार्य की सराहना की और साथ ही साथ उन्हें अच्छा इंसान बनने, सही मार्ग में चलने का मार्गदर्शन भी दिया ।



Comments

Popular posts from this blog

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2025

विद्यालय का परिचय