आजीवन सीखने और अनुकूलन क्षमता के पीछे की प्रेरक शक्ति जिज्ञासा है। जिज्ञासा व्यक्ति को नए ज्ञान और अनुभवों की खोज करने के लिए प्रेरित करती है, जिससे वह लगातार सीखता और अनुकूलित होता रहता है।
राजकीय उच्च माध्यमिक ऊंटवाल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । 5 सितंबर का दिन केवल तारीख नहीं यह गुरुओं के सम्मान का संदेश है कहीं। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती का उपहार बन गया शिक्षक दिवस ज्ञान का त्यौहार । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन से हुई। इस कार्यक्रम मे विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाई । शिक्षक वह दीपक है जो, जलकर खुद घुल जाते हैं, पर अंधेरे में हमें राह दिखा जाते हैं। किताबों के पन्नों से आगे का ज्ञान, जीवन का अर्थ समझाना ही उनका काम। आज के समय में शिक्षा का स्वरूप बदल रहा हैं- ऑनलाइन क्लासेज, नई तकनीक और बदलती सोच के साथ शिक्षक की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है । वे सिर्फ जानकारी नहीं देते, बल्कि हमें सोचने और समझने की शक्ति प्रदान करते हैं। प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने मिलकर छात्रों के कार्य की सराहना की और साथ ही साथ उन्हें अच्छा इंसान बनने, सही मार्ग में चलने का मार्गदर्शन भी दिया ।
बेरेबास गाँव में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू : 36 टीमें दिखाएंगी दम, 13 सितम्बर तक चलेगा टूर्नामेंट पीईईओ ऊंटवाल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया बेरेबास में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बुधवार दिनांक 10 सितम्बर 2025 को शुरू हुई | रामगढ़ SDM श्री अनिल कुमार मीना ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया |कार्यक्रम में CBEO श्री विश्राम गोस्वामी और प्रधानाचार्य श्रीमती शशिकला उपस्थित रहीं | प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक चलेगी |उद्घाटन समारोह में गाँव के सरपंच,पीईईओ ऊंटवाल के स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे | प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 36 टीमें हिस्सा ले रही है | खिलाडियों के प्रशिक्षण के लिए अनुभवी कोच नियुक्त किये गये है | प्रतियोगिता में लड़के और लडकियां दोनों भाग ले रहे है | इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बच्चो को शिक्षा के साथ खेलो से जोड़ना है | खेल बच्चो का मानसिक तनाव कम करता है और फिसिकली फिट भी रखता है | इससे बच्चो में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढती है |
12 सितम्बर 2025 को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत रामगढ ब्लॉक ने 13 गोल्ड मैडल, 7 सिल्वर मैडल, 5 ब्रोंज मैडल सहित कुल 25 मैडल जीतकर ब्लॉक का नाम रोशन किया | इस मौके पर सचिव जिला अलवर विधिक प्राराधिकरण मोहनलाल सोनी , अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी गजराज गौड़, मनोज शर्मा एवं जिला समन्वयक संसा नीरज यादव ने बच्चो को सम्मानित किया|रामगढ ब्लॉक की कबड्डी टीम मोहम्मद सैफ राउमावि ऊँटवाल प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल विजेता रही | बैडमिंटन में मोहम्मद सैफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मैडल जीता | बोसीबाल खेल में मोहम्मद सैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मैडल जीता | रामगढ ब्लॉक से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे संभाग स्तर पर अलवर जिले की तरफ से प्रतिनिधित्व करेंगे | "विशेष बच्चे हमारे समाज के सितारे है, जो अपनी अद्वितीयता और प्रतिभा से हमे प्रेरित करते है | उनकी मुस्कान, उनकी हंसी और उनके प्यार से हमारा जीवन समृद्ध होता है " आइये हम सब मिलकर इन सितारों को पहचाने,उन्हें प्रोत्साहित करे...
Comments
Post a Comment